फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी शाहजहां कॉलोनी निवासी वाजिद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शुक्रवार रात घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि शनिवार को युवती के पिता ने नौचंदी थाने पर प्राथमिक की दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपी वाजिद उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी उनकी बेटी पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। दोस्ती नहीं करने पर आरोपी धमकी देता था। शुक्रवार रात आरोपी उनके घर में घुस गया। आरोपी वाजिद ने उसकी पुत्री को डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं। आज सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज होंगे। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें