फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। गांव शोल्दा के पास हापुड़ की माइक्रो फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट जितेंद्र से लूट का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हसनपुर कलां निवासी अनुज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे तमंचा .315 बोर और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय का कहना है की इस मामले में अब तब तीन बाल अपचारी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया की हापुड़ में माइक्रो फ्यूजन फाइनेंस है। 31 अगस्त को कंपनी का एजेंट जितेंद्र शोल्दा, नंगली किठौर आदि में कलेक्शन के लिए बाइक पर आया था। जिसकी रेकी के बाद शोल्दा के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने लूट का प्रयास किया। जिसके बाद एजेंट ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के बाद बदमाशों को चिह्नित किए गए। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को एक अन्य आरोपी अनुज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें