संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाट में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी को करीब एक महीने से पुलिस तलाश रही थी।
बीते 23 जुलाई को ग्राम घाट में ऋषभ उर्फ डब्बू पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें उसकी छाती पर गंभीर चोट आई थी। उसकी बुआ ने परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान रिंकू का नाम सामने आया। जांच अधिकारी थानाध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को घेराबंदी कर रिंकू को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।