मेरठ। शिव शांति हॉस्पिटल में नवजात शिशु के उपचार में लापरवाही का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट की गई थी। घटना के पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी जुबैर सहित अन्य फरार हैं, जिससे पीड़ित पक्ष में आक्रोश है।
बुधवार को नीरज के नवजात शिशु को शिव शांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार में लापरवाही पर नीरज और उनके परिवार ने विरोध किया। इस पर हॉस्पिटल प्रबंधक नासीर, उसके भाई जुबैर सहित 20 लोगों ने मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहे। नीरज ने आठ नामजद और 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। नीरज के पिता धर्मेंद्र अब एसएसपी से मिलकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।।-