फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपी पर किशोरी से अपहरण कर जम्मू कश्मीर में दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को आरोपी जावेद दस दिन पूर्व अपहरण कर जम्मू कश्मीर ले गया था। आरोप है कि वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सात दिन पूर्व आरोपी किशोरी को लेकर गांव पहुंचा और छोड़कर भाग गया था। किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई थी। परिजनों ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने भावनपुर थाने पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि आरोपी जावेद काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। दस दिन पूर्व आरोपी उनकी बेटी का अपहरण कर जम्मू कश्मीर ले गया था। आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किशोरी के परिजनों को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक हफ्ते पूर्व आरोपी किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया था। किशोरी ने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया था। आरोपी की धमकी की वजह से परिजनों ने थाने पर शिकायत नहीं की थी। सोमवार को किशोरी के परिजनों ने जावेद के खिलाफ थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी घर से गायब है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें