फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत की मिट्टी नदी में बहाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- फसल बर्बाद होने पर एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पांचली बुजुर्ग गांव निवासी किसान ने पड़ोसी पर खेत की मिट्टी निकालकर नदी में बहाने का आरोप लगाया है। किसान ने इससे नदी का पानी खेत में घुसने और गन्ने की फसल बर्बाद होने की आशंका जताते हुए उप जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
नसरत पुत्र समसुद्दीन ने उप जिलाधिकारी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव में उसका करीब 40 बीघे का खेत है, जिसमें गन्ने की फसल खड़ी है। खेत के पास ही उसकी ट्यूबवेल है और पास से नदी गुजर रही है। उसके खेत से सटे करीब दो बीघे के खेत का मालिक रात के समय लगातार अपने खेत की मिट्टी निकालकर नदी में बहा रहा है। इससे खेत का कटान बढ़ने और नदी का पानी उसके खेत में घुसने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का कहना है कि पानी घुसने से उसकी खड़ी गन्ने की फसल बर्बाद हो सकती है। नसरत ने आरोप लगाया कि जब उसने मिट्टी नदी में बहाने का विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पूर्व में भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही थाना सरूरपुर में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही है। उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार सरूरपुर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें