फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नाहली गांव निवासी धर्मेंद्र सोम ने तीन लोगों पर घर में घुसकर उसकी पत्नी और बहन के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नाहली निवासी धर्मेंद्र सोम ने तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की सुबह तीन लोग उसके घर पहुंचे। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थी। पीड़ित के अनुसार महिला की पहचान नजराना और नफीस पुत्र के रूप में हुई। तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। आरोप है कि तीनों ने घर में घुसकर धर्मेंद्र की पत्नी और बहन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी उसके बारे में पूछा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर भाई अशोक सोम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि नफीस और नजराना पहले भी फोन के माध्यम से उसे दो बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। घटना के बाद से वह और परिवार डरा हुआ है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें