फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फ्लैट बेचने और झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। बफावत गांव निवासी राजेश कुमार विहान ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर थाना दौराला पुलिस पर बिना जांच के उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच दूसरे थाने से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में राजेश कुमार ने बताया कि उनका दीपक के साथ वर्ष 2023 में कोर्ट में वाद लंबित है। राजेश का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2017 में कान्हा ग्रीन सिटी के निकट दो फ्लैट खरीदे थे। इसके लिए उन्होंने बैंक से ऋण लिया था, जिसका पूरा भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद दीपक ने उनकी अनुमति के बिना दोनों फ्लैट अन्य लोगों को बेच दिए। उनका कहना है कि इसके बाद उनके खिलाफ दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई, जिसमें कई आरोप गलत लिखे गए हैं। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें