फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी से अभद्रता, तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे की गोल मार्केट स्थित दुकान संचालक ने कुछ युवकों पर दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, तमंचा दिखाकर डराने और कार से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

सी-ब्लॉक निवासी दीपक कपूर ने हस्तिनापुर थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम वह बाजार गया था। इसी दौरान वैगनआर कार से कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने उसे धमकी दी।
विज्ञापन

व्यापारी का आरोप है कि कार में सवार अन्य युवक भी बाहर आ गए और दीपक को घेरकर मारपीट का प्रयास किया। अपनी जान बचाने के लिए वह पास स्थित मनचंदा सुपर स्टोर में जाकर छिप गया। आरोप है कि युवकों ने वहां भी गाली-गलौज करते हुए व्यापारियों को धमकाया।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित व्यापारी दीपक ने मदन भड़ाना, अंशुल भड़ाना, दीपांशु भड़ाना समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथी व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि एक आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें