फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो मासूम बहनों से अश्लील हरकत का आरोप, दो बालकों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पीड़ित बच्चियों और उनकी मां के आज कोर्ट में बयान कराएंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे की एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर दो नाबालिग बहनों को छत पर ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी भी 10-12 साल के है। बच्चियों की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो बालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण कॉलोनी में तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करा दिया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर को कस्बे खरखौदा की एक कॉलोनी निवासी दो बहनों को कथित तौर पर दो बालक छत पर ले गए। दोनों बच्चियों की उम्र छह और पांच वर्ष बताई गई है। जबकि आरोपियों की उम्र दस और बारह साल है। आरोप है कि छत पर दोनों बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकत की गई। इसी दौरान बच्चियों का एक रिश्तेदार पास की दूसरी छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसकी नजर आरोपियों की हरकत पर पड़ी तो उसने तत्काल बच्चियों के परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

बच्चियों के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चियों की मां की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ किठौर विश्व ज्योति राय भी खरखौदा थाने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और बच्चियों तथा उनके परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बयान के लिए दोनों बच्चियों और उनकी मां को आज शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी में पुलिस निगरानी भी रखी जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें