फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 18 बीमा पॉलिसियों में 9.71 लाख कमीशन हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला प्रबंधक की तहरीर पर दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक सनी तोमर ने ब्रह्मपुरी निवासी अंकुर गुप्ता व एक अज्ञात पर 18 जीवन बीमा पॉलिसियों के जरिये कंपनी को करीब 9.71 लाख रुपये की चपत लगाने का आरोप लगाया है। जिला प्रबंधक ने एसएसपी से मामले को लेकर शिकायत की थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक न्यासभंग और आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एटूजेड कॉलोनी निवासी सनी तोमर ने शुक्रवार को ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि अंकुर गुप्ता सीएससी के साथ पंजीकृत वीएलई है और डिजिटल सेवा पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराता है। कंपनी का आरोप है कि बीमा पॉलिसी जारी करने से पहले वीएलई को प्रस्तावक की पहचान, पात्रता और केवाईसी का सत्यापन करना होता है। इसके बावजूद अप्रैल और मई 2026 में अंकुर ने 18 जीवन बीमा पॉलिसियां जारी कराईं। प्रबंधक के अनुसार, पॉलिसियां जारी होने के करीब सात-आठ दिन बाद आरोपी ने पॉलिसीधारकों के साथ मिलीभगत कर उन्हें रद्द करा दिया। इसके बाद एसबीआई लाइफ ने पॉलिसीधारकों को प्रीमियम की रकम वापस कर दी, लेकिन आरोपी ने कमीशन की रकम वापस नहीं की। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें