फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्याज का पैसा लौटाने के बाद भी धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। लोईया गांव निवासी टेंपो चालक ने ब्याज पर लिए गए रुपये लौटाने के बावजूद धमकी देने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोईया निवासी सुनील ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह सकौती से मेरठ के बीच टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने टांडा निवासी एक व्यक्ति से 85 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। उसका कहना है कि एक मध्यस्थ के माध्यम से उसने अलग-अलग तिथियों में ब्याज सहित करीब एक लाख रुपये लौटा दिए। आरोप है कि इसके बावजूद रुपये देने वाला व्यक्ति अब और ब्याज की मांग कर रहा है। विरोध करने पर उसका टेंपो रोककर गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से उसके परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें