फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी को अगवा करने का आरोप, पुलिस तलाश में लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर निवासी ग्रामीण ने 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए गांव के एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर निवासी पीड़ित पिता ने सरधना थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह दिव्यांग है और परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री एक मार्च को सामान लेने दुकान पर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बताया कि गांव निवासी युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
आरोप है कि जब परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे और पुत्री के बारे में जानकारी मांगी तो वहां मौजूद उसके परिजनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। साथ ही गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई है। मामले में युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके परिजनों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें