टिकोला शुगर मिल के कांटे की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : BHESUMA
बहसूमा। एससीडीआई व रामराज गन्ना समिति सचिव ने मंगलवार को टिकौला शुगर मिल के सेंटर व मिल गेट के कांटो का औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को एससीडीआई संजय कुमार व समिति सचिव सुभाष यादव ने औचक समिति से जुडे़ बहादरपुर गांव में आदर्श सेंटर के नाम से संचालित कांटे को परखने पहुंचे तो वहां कोई व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली
इस बार शुगर मिल को पांच क्रय केंद्र पर एक आदर्श कांटा बनाने की योजना को अमल में लाना है। इन कांटो पर 24 घंटे तौल संचालित होना, सभी सुविधाओं से लैस जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि सभी होना अनिवार्य है। लेकिन गांवों में लगे सेंटरों पर सुविधाण्ं नहीं मिल पा रहीं है। सेंटर जगजीवनपुरी में कांटो पर बाट माप ही गायब मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की गई। बाद में मिल गेट के कांटे जांच करने पहुंचे यहां घटतौली नहीं मिली। लेकिन कांटे के आसपास साफ-सफाई व लेबल आदि व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। टीम ने जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर से शिकायत करने की बात कही है। गन्ना महाप्रबंधक ऋषिराज शर्मा के मुताबिक ग्राम प्रधान ने आदर्श कांटे संचालित करने के लिए सहमति दे रखी है। इसके लिए प्लाट लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन गांव के किसानों ने आदर्श कांटा संचालित कराने से मना कर दिया है। अब नसीरपुर व बहादपुर में अलग अलग कांटे संचालित कराये जा रहे है।