यूपी के मेरठ में मवाना रोड पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक व किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंचौली थानाक्षेत्र में मवाना रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों व एक किशोरी को कुचल डाला। इस हादसे में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक व किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने हादसे की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।