फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#एक्सीडेंट : रोडवेज बस और इनोवा की भयंकर टक्कर, तीन बच्चे समेत नौ की मौत

Thu, 06 Jul 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
भयंकर एक्सीडेंट
विज्ञापन
हाईवे 74 पर गांव सुहागपुर के सामने बृहस्पतिवार तड़के लखीमपुर खीरी से हरिद्वार जा रही इनोवो कार की सामने से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में  चालक सहित नौ लोगों की मौत हो गई। जिनमें आठ एक ही परिवार के सदस्य थे। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेरठ में आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि कार या बस के चालक को झपकी लग जाने के कारण यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ और इस भीषण हादसे का कहर लखीमपुर खीरी के कपूरथला इमली चौक निवासी व्यवसायी अनिल टंडन के  परिवार पर टूटा। अनिल टंडन के तीन बेटों में राहुल सबसे बड़ा, रजत दूसरे नंबर का व रोहित सबसे छोटा था। राहुल घर पर ही था, अन्य दो भाई परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर बुधवार रात हरिद्वार के लिए निकले थे। हादसे में रोहित टंडन(35), रजत(37), इनकी मां नीरू टंडन(60), राहुल टंडन की पत्नी सोना टंडन(33), बेटे कार्तिक टंडन (10), रजत टंडन की पत्नी शालू टंडन(30), बेटे  शौर्य (8) व बेटी  रिद्धि टंडन (10 माह) और छाऊच गांव निवासी इन्नोवा चालक सलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित टंडन की पत्नी श्वेता टंडन(30), राहुल का पुत्र कान्हा टंडन (1े6), रोहित का पुत्र सक्षम (15), पुत्री पाखी टंडन (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन

घायलों को कार से निकालते लोग
हादसे के बाद  चालक बस को चालू अवस्था में ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने चालू हालत में ही बस को हाईवे से हटाकर किनारे कराया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस और मौके पर एकत्र लोगों ने क्षतिग्रस्त हुई कार की खिड़की काटकर उसमें फंसे शवों और घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला। हादसे के चलते हाईवे संख्या 74 पर दोनों तरफ वाहनों का कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे  राहुल टंडन ने बताया कि ये लोग बुधवार रात करीब 11 बजे लखीमपुर खीरी से हरिद्वार के लिए चले थे और वहां से इन्हें देहरादून एक रिश्तेदार के यहां जाना था। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें