टेंपो की टक्कर से बच्चे की मौत
सरधना। सरधना-सलावा मार्ग पर ज्वालागढ़ में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खेलते समय एक बच्चे को टेंपो ने कुचल दिया। चालक टेंपो लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मासूम को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
सरधना क्षेत्र के ज्वालागढ़ गांव निवासी मांगेराम का 5 वर्षीय पुत्र सौरभ बृहस्पतिवार दोपहर सड़क किनारे खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रहे एक टेंपो ने सौरभ में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चालक टेंपो सहित फरार हो गया। परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।