बताया जाता है कि परतापुर से वह बिजली बंबा बाईपास से होते हुए जा रहे थे। जुरानपुर फाटक के समीप सामने से आ रहे कंटेनर ने दरोगा की बुलेट को टक्कर मार दी। दरोगा टक्कर लगने के बाद कंटेनर के पहिए के नीचे आ गए, जबकि बुलेट चला रहे संजय साथी दूसरी साइड में गिर गया।
दरोगा के ऊपर से कंटेनर का पहिया चढ़ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बुलेट पर सवार युवक के भी घायल हो गया है। हादसे के बाद तत्काल ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। कंटेनर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जबकि दरोगा की मौत होने पर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। दरोगा के परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई।
उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष। कुमार का कहना है कि दरोगा दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकले थे। परिवार को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। परिवार के लोग मेरठ के लिए रवाना हो चुके हैं।