फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, बाइक से कांवड़ लेने जा रहे थे हरिद्वार

Fri, 03 Aug 2018 09:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
स्कूल बस ने बाइक में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में नेशनल हाईवे एनएच-58 स्थित दायमपुर चौराहे के पास गलत साइड से आ रही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर दे मारी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। दोनों हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। हेलमेट न लगाने के कारण दोनों के सिर में चोट लगी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव बुढ़ाना बेगमाबाद मोदीनगर निवासी अमित कुमार (32) पुत्र बालकृष्णन व रोशन (50) पुत्र चमन आपस में चाचा-भतीजे थे। दोनों ही मोदीनगर नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। दोनों पैशन बाइक से हरिद्वार से जल लेने के लिए जा रहे थे। इस बीच वह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित दायमपुर गांव के सामने पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखचे उड़ गए।  

हेलमेट लगाते तो शायद बच जाते
बाइक चला रहे अमित की गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चाचा रोशन भी सिर में गंभीर चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने घायल रोशन को कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी भी मौत हो गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि हादसे में चाचा-भतीजे दोनों की मौत हो गई। घटना के दौरान किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच जाती क्योंकि दोनों के सिर में ही गंभीर चोट लगी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर भयंकर जाम

हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मौके पर भयंकर जाम लग गया। बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी थी। जिससे आवागमन रुक गया। पुलिस ने बस को हटवाकर व्यवस्था बनाई। वहीं, कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। बावजूद इसके पुलिस ने पूरी तरह से अभी तक अवैध कट बंद नहीं किए हैं। सरधना चौराहे से से बस चालक ने बच्चों को श्रद्धापुरी में छोड़कर बजाय दूसरी साइड जाने के रांग साइड ले जाना शुरू कर दिया। वह चाहता था कि दायमपुर कट से क्रॉस करके अपनी साइड पर आ जाएगा। लेकिन इससे पहले ही उसने चाचा-भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस को अवैध कट पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें