हादसे में कार सवार डाक्टर नीरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक गोलू मामूली रूप से घायल हुआ, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक डाक्टर नीरज के शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया और घायल गोलू को मोदीपुरम एसडीएस अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गये।
बताया गया कि यहां घायल चालक गोलू मौका पाकर अस्पताल से भाग निकला। एस ओ पल्लवपुरम दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि मृतक नीरज पशुओं के डाक्टर थे। वह मोहनपुरी क्षेत्र के रहने वाले थे।
उनका सोफिया सकूल के पास मार्केट में अपना क्लीनिक था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटी हैं। कार चालक गोलू मृतक का दोस्त बताया गया है जिसकी आज शादी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।