उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया।
बता दें कि हरिद्वार घूमने गए पांचों दोस्त रविवार को घर लौट रहे थे। पांचों ही दोस्त मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में फूल बाग कॉलोनी के रहने वाले हैं। जिनमें दो की मौत हो चुकी है और तीसरे की हालत भी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ऐसे हुआ हादसा
हरिद्वार से लौट रहे पांच दोस्तों से सवार होंडा सिटी कार छपार थाना क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
पढ़ें : यूपी: दो सड़क हादसों में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत, दो घायल