फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: कैंटर से टकराई होंडा सिटी, 2 दोस्तों की मौत, कई गंभीर, हरिद्वार से लौट रहे थे घर

Mon, 21 May 2018 11:12 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया।

विज्ञापन


बता दें कि हरिद्वार घूमने गए पांचों दोस्त रविवार को घर लौट रहे थे। पांचों ही दोस्त मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में फूल बाग कॉलोनी के रहने वाले हैं। जिनमें दो की मौत हो चुकी है और तीसरे की हालत भी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ऐसे हुआ हादसा
हरिद्वार से लौट रहे पांच दोस्तों से सवार होंडा सिटी कार छपार थाना क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: दो सड़क हादसों में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत, दो घायल

विज्ञापन

पांचों दोस्तों के नाम

हादसे में अरुणोदय गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता और उसके मित्र अतुल कुमार पुत्र कुलदीप की हुई मौत। जबकि सचिन पुत्र हरि सिंह, अभय पुत्र रामकुमार तथा चिराग पुत्र प्रदीप गंभीर घायल हो गए। ये सभी हरिद्वार से मेरठ लौट रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें