फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ट्राले की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

Wed, 10 Dec 2025 12:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में रोहटा थानाक्षेत्र में किनौनी मिल के पास गन्ने से भरे एक ट्रॉले ने सड़क किनारे चल रहे दो मजदूरों को रौंद डाला। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में किनौनी मिल के पास मंगलवार रात करीब 7 बजे गन्ने से भरे एक ट्राले ने सड़क किनारे चलते दो मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शाहजहांपुर जिले के इस्लामनगर, थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रहने वाले थे।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रहीस (28) पुत्र शाहबुद्दीन, हुसैन (25) पुत्र शराफत के रूप में हुई है। दोनों अपने मामा शरीफ से मिलने आए थे, जो गांव दमगढ़ी में गन्ना छिलाई का काम करते हैं। मंगलवार शाम दोनों उखलीना की ओर गन्ना छिलाई का काम देखने जा रहे थे, तभी ट्राला उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राला छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें