उत्तर प्रदेश के देवबंद में सोमवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक पशु चिकित्सक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक चिकित्सक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सहारनपुर के देवबंद में सोमवार की रात्रि रुड़की रोड पर किसी वाहन की चपेट में आकर पशु चिकित्सक की मौत हो गई, जबकि उसका सहायक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
देवबंद के गांव कुरडी निवासी राधा कश्यप का पुत्र दीपक कश्यप उम्र 30 साल पेसे से प्राइवेट चिकित्सक था। वह बाइक द्वारा सोमवार की देर रात्रि मानकी गांव में किसी पशु का उपचार करने के लिए जा रहा था। उसके साथ गांव का ही उसका साथी राहुल भी था।
मानकी मंदिर के समीप किसी वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने डॉक्टर दीपक कश्यप को मृत घोषित कर दिया, जबकि सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही मृतक दीपक कश्यप के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।