फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, कार चालक की जमकर धुनाई

Fri, 16 Jun 2023 12:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : नौचंदी मेले में रूह कंपाने वाला हादसा हुआ। यहां कार चालक ने एक माह की बच्ची को कुचल दिया। इस दौरान बच्ची की मां भी बाल-बाल बची। इसके बाद लोगों ने कार चालक असद को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
नौचंदी मेले में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नौचंदी मेले में बृहस्पतिवार देर रात 1:30 बजे तिरंगा गेट के पास गाड़ी पीछे हटाने के दौरान फुटपाथ पर सो रही एक माह की बच्ची साहिबा कुचल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मां बाल-बाल बची। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया और एसयूवी सवार असद को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लखीमपुर निवासी फारुख अपनी पत्नी नगमा के साथ कई साल से मेरठ में रह रहा है। परिवार भीख मांगकर अपना गुजर बसर कर रहा है। तिरंगा गेट पर परिवार झुग्गी में रहता है। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद निवासी असद अपने परिवार के साथ नौचंदी मेला देखने आया था। वह रात डेढ़ बजे तिरंगा गेट पर गाड़ी बैक कर रहा था। उसी दौरान फुटपाथ पर सो रही बच्ची के ऊपर गाड़ी चढ़ गई। बच्ची की मौत होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने असद की पिटाई कर दी। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


नौचंदी थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के समय उसके परिवार के सदस्य भी कार में बैठे थे।

यह भी पढ़ें: UP: बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर, वेस्ट यूपी में तीन डिग्री गिरा पारा, अगले दो दिन बारिश के आसार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें