फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना कहर, हादसे में गई तीन छात्रों की जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 21 Dec 2017 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हादसे में दो छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहर बने कोहरे ने तीन छात्रों की जान ले ली। घने कोहरे के बीच गढ़ रोड पर बाइक सड़क किनारे खड़ी बस में जा घुसी, जिसमें बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, मवाना रोड पर बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया, छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मेडिकल थाना अंतर्गत जागृति विहार सेक्टर 3 निवासी वंश भारद्वाज (15) पुत्र संजीव शर्मा और उसका दोस्त विक्की नागर (15) पुत्र आनंद नागर गढ़ रोड स्थित बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10 के छात्र थे। दोनों छात्र बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे बाइक से गढ़ रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर जा रहे थे। मेडिकल अस्पताल के सामने खड़ी एक स्कूली बस कोहरा अधिक होने की वजह से उन्हें नजर नहीं आई और उनकी बाइक पीछे से बस में जा घुसी। 

हेलमेट नहीं था, सिर ईंटों पर जा लगा
पुलिस के मुताबिक दोनों ही छात्रों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। बस से बाइक के टकराते ही पीछे बैठा विक्की उछलकर दूर जा गिरा और वहां पड़ी ईंटों में सिर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वंश भी बुरी तरह घायल हो गया। 
विज्ञापन


मौत से पहले बताया मोबाइल नंबर
घटना के बाद सूचना पर मेडिकल पुलिस भी पहुंच गई। घायल वंश को पहले मेडिकल अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वंश ने मृत्यु से पहले ही पुलिस को अपने परिजनों का मोबाइल नंबर बता दिया था। उसकी मौत होने पर पुलिस ने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी।

पढ़ें : मौसी-भांजे की गर्दन काटकर हत्या, शवों को देख कांप गई अफसरों की रूह
विज्ञापन

इकलौता चिराग था वंश

परिवार में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर दोनों छात्रों के परिजन अस्पताल पहुंचे तो मौत होने का पता चलने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वंश घर का इकलौता चिराग था। लोगों ने उन्हें सांत्वना दी।

कोहरे से हुआ हादसा
एसओ मेडिकल बृजेश कुमार ने बताया कि कोहरा अधिक होने की वजह से ये हादसा हुआ। परिजनों ने दोनों छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वंश के परिजन मूल रूप से रमाला बागपत के तो विक्की के परिजन अमरोहा निवासी हैं। दोनों परिवार छात्रों के शवों को उनके मूल स्थान पर ले गए।   

ट्रेनिंग के लिए निकला, मौत मिली
इंचौली थाना अंतर्गत गांव कस्तला निवासी किसान योगेंद्र राठी के पुत्र अभिषेक उर्फ शेखर (19) ने दसवीं कक्षा के बाद आईटीआई की थी। अभिषेक इस समय देवप्रिया पेपर मिल में ट्रेनिंग कर रहा था। बुधवार सुबह वह मिल जाने के लिए बाइक से निकला था। मवाना रोड पर सैनी गांव के पास घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां टीना और दोनों भाई अवनीश व विशाल रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अभिषेक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें