मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे के थाना भोजपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होने के कारण तेज रफ्तार वाहन आपस में टकरा गए। बताया गया कि हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बता दें कि 10 दिन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर से घना कोहरा छा गया। सुबह से ही घने कोहरे ने मेरठ शहर को भी अपनी आगोश में ले लिया। कोहरे के कारण 10 मीटर की दूरी पर भी नहीं दिखाई दे रहा था। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के थाना भोजपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होने के कारण तेज रफ्तार वाहन आपस में टकरा गए। इसमें रोडवेज बस भी शामिल थी। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग की टीम और मोदीनगर पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।