कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि टक्कर लगने से मुकेश, उसका बेटा निक्की व बैल उछल कर रोड पर दूर जाकर गिरा, जिसमें मुकेश व उसके बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटा निक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भागने का प्रयास का रहे कार सवारों को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल निक्की को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।