फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमी ए को हराकर बी फाइनल में

Mon, 04 Aug 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में क्रिकेट की विजेता टीम। स्रोत आयोजक - फोटो : news
विज्ञापन
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में शनिवार को वीसीए टी-20 जूनियर सीरीज का वर्धमान क्रिकेट एकेडमी ए और बी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इस मैच को वर्धमान क्रिकेट एकेडमी बी ने आठ रन से जीता। प्लेयर ऑफ द मैच यश राठी, प्लेयर ऑफ द सीरीज आकिब व कार्तिकेय संयुक्त रूप से रहे।
विज्ञापन

मैच में वर्धमान क्रिकेट एकेडमी बी के कप्तान यश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बी ने सभी विकेट खोकर 69 रन बनाए। जिसमें स्पर्श त्यागी ने 24, लक्ष्य भारती ने 15, आकिब ने 13 रन बनाए। टीम ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए रिधान श्रीवास्तव व मानवीक ने तीन-तीन, कार्तिकेय ने एक विकेट झटका। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए वर्धमान क्रिकेट एकेडमीए ने सभी विकेट खोकर 61 रन बना सकी। जिसमें हर्ष चौधरी ने 12, श्रेष्ठ ने आठ रन बनाए। एकेडमी बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश ने चार, स्पर्श त्यागी ने दो, लक्ष्य भारती ने एक विकेट लिया। मैच के अंपायर उजैर अली व सेजवीक चौधरी रहे। इस मौके पर कोच मोहम्मद मोहसिन, बिशन सिंह, साजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें