फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: एसी का कंप्रेशर फटा, दो घायल, अवध चीनी मिल के पावर प्लांट में हुई घटना

Tue, 09 Feb 2021 10:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में  स्योहारा थानाक्षेत्र के अवध चीनी मिल के पावर प्लांट में एसी का कंप्रेशर फटने से हड़कंप मच गया। घटना में दो मजदूर घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर चीनी मिल के पावर प्लांट में एसी में गैस भरते समय कंप्रेशर फट गया। कंप्रेशर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी। घटना में ठेका मजदूर अरमान व कादिर निवासी हयातनगर स्योहारा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह का कहना है कि मिल के पावर प्लांट में काम चल रहा था।
विज्ञापन


ठेकेदार के मजदूर एसी में गैस भर रहे थे कि तभी एसी का कंप्रेशर फट गया। इसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं। दोनों को ट्रामा सेंटर मुरादाबाद भेजा गया है। कंप्रेशर फटने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें