फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के प्रहार से ईंट-पत्थर भी तार-तार, मत लेना पंगा वरना महंगा पड़ेगा इनका वार

Tue, 30 Oct 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
मेरठ न्यूज
सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में सोमवार को छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से नारी शक्ति का अहसास कराया। किसी ने एक पंच से ईंट को चकनाचूर कर दिया तो किसी ने अपनी ताकत से ये साबित कर दिया कि उनकी ओर यदि किसी ने आंख उठाकर भी देखी तो वे उसे सबक सिखा देंगी। आगे देखिए बेटियों ने कैसे दिखाई अपनी ताकत :-


 
विज्ञापन

2 of 11
मेरठ न्यूज
छात्राओं ने दिखा दिया कि वे चाहें तो कुछ भी कर सकती हैं। मौका था 40 स्कूलों से आईं चार हजार छात्रों के सामूहिक रूप से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन का। जिसमें छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आईं। 

 
विज्ञापन

3 of 11
मेरठ न्यूज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 18 से 27 अक्टूबर तक मिशन साहसी के अंतर्गत मेरठ के स्कूलों की 8907 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। 

 

4 of 11
मेरठ न्यूज
सोमवार को मिशन साहसी के समापन के मौके पर सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता ममता यादव ने कहा कि विकृत मानसिकता को नष्ट करने को सबसे पहले नारी शक्ति को मजबूत करना और समाज को उसके लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। 

 
विज्ञापन

5 of 11
मेरठ न्यूज
विद्यार्थी परिषद कई वर्षों से छोटे-छोटे व्यक्तित्व विकास शिविर लगाकर इस कार्य को कर रहा है। इस वर्ष पूरे देश में नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए मिशन साहसी अभियान लिया और देश की लाखों छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण विकसित करने एवं साहस बढ़ाने का कार्य किया। 

 
विज्ञापन

6 of 11
meerut news
मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना गौतम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् द्वारा मिशन साहसी जैसा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ये बहुत ही सराहनीय है। इससे हम सब को मिलकर आगे बढ़ना है। 

 
विज्ञापन

7 of 11
मेरठ न्यूज
विशिष्ट अतिथि अलका तोमर ने कहा कि अगर हम अपने मन में ठान लें कि ये मुकाम पाना है तो दुनिया की कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती। 

 

8 of 11
मेरठ न्यूज
विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री महेश राठौर ने कहा कि मिशन साहसी का उद्देश्य छात्रों को मानसिक, शारीरिक विकास तथा आत्मबल से विकसित करना है। 

 

9 of 11
मेरठ न्यूज
कार्यक्रम में पिछले एक सप्ताह से आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं छात्राओं ने प्रदर्शन किया तथा अरुण सैनी और उनकी टीम ने विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन किए। 

 

इनका रहा विशेष सहयोग 

10 of 11
meerut news
कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी आनंद प्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, प्रदेश संगठन मंत्री महेश राठौर, प्रदेश कार्यालय प्रमुख उत्तम सैनी, महानगर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार, महानगर मंत्री अम्बा अग्रवाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी, महामंत्री निशांत पटेल, छात्र संघ महामंत्री सिमरन कर्दम, विभाग छात्रा प्रमुख आकांक्षा भारद्वाज ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

11 of 11
मेरठ न्यूज
कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद प्रकाश अग्रवाल ने सभी को आशीर्वाद दिया। अतिथियों का परिचय प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. त्रिलोचन शर्मा ने तथा संचालन कार्यक्रम संयोजिका अंशु शर्मा ने किया। महानगर संगठन मंत्री अजीत पटेल, महानगर अध्यक्ष डॉ. ललिता राठौर, जयोति पाल, काजल का विशेष सहयोग रहा। विश्वविद्यालय की छात्रा प्रमुख पूनम, अनामिका, छात्रावास प्रमुख शीतल, सह-छात्रावास प्रमुख रेनू एवं किरन ने शानदार प्रदर्शन किया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें