फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा-महिला पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज, बड़े अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, तस्वीरें

Tue, 30 Oct 2018 02:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में होटल ब्लैक पेपर प्रकरण में नया मोड़ आ गया। होटल मालिक (भाजपा पार्षद) के खिलाफ डकैती और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराने के वाले दरोगा और महिला के खिलाफ घटना के 11वें दिन जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में केस दर्ज हो गया है। कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के कड़े रुख के चलते यह मुकदमा लिखा गया। इसी के साथ दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। दरोगा को सस्पेंड करने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विगत 19 अक्तूबर को होटल ब्लैक पेपर में हुए बखेड़े के बाद दरोगा सुखपाल पंवार और दरोगा के साथ रही महिला ने होटल मालिक मनीष पंवार के खिलाफ संगीन धाराओं में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया था। इस चर्चित प्रकरण में मनीष पंवार द्वारा दरोगा को एक के बाद एक पांच थप्पड़ मारने का वीडियो खूब वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आ गई और मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन बाद में होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज वायरल होना शुरू हुई तो इनमें दरोगा और महिला के दावों की पोल खुलनी शुरू हो गई। भाजपाइयों और व्यापारियों ने भी पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर जबरदस्त आक्रोश जताते हुए मेरठ बंद का ऐलान कर दिया था। मामला भाजपा के प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा। लेकिन ये वीडियो वायरल होने के बावजूद भी पुलिस अधिकारी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
उधर, भाजपाइयों और व्यापारियों में इस बात को लेकर भी रोष है कि यह मामला थाना कंकरखेड़ा से संबंधित था। घटना के बाद होटल मालिक को थाना कंकरखेड़ा में रखा गया था। लेकिन आरोप है कि इंस्पेक्टर परतापुर ने थाना कंकरखेड़ा पहुंचकर होटल मालिक की बुरी तरह पिटाई की। भाजपाइयों और व्यापारियों में इंस्पेक्टर के खिलाफ भी आक्रोश बना है।

4 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस मामले को लेकर रविवार को मेरठ में कैबिनेट व प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से भाजपाइयों और संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई थी। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आश्वासन दिया था कि सोमवार को इस प्रकरण में दरोगा और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा। सोमवार को कंकरखेड़ा थाने में दरोगा और महिला के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गाली गलौज, धमकी देने और तोड़फोड़ की धारा में केस दर्ज हो गया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है, क्योंकि पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया है कि इस मामले में विभागीय जांच बैठा दी गई है। एक जांच पहले से चल रही है। दरोगा सुखपाल पंवार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होनी तय है। निलंबन की कार्रवाई भी जल्द हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दबाव पड़ा तो याद आया कानून 
वारदात के बाद होटल मालिक के तरफ से मैनेजर संजीव धामा ने तहरीर दी थी। इस तहरीर को कंकरखेड़ा पुलिस 11 दिन से दबाकर बैठी रही। कैबिनेट मंत्री ने माना कि पुलिस ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है, तब जाकर पुलिस को कानून याद आया। उसी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
होटल मैनेजर की शिकायत पर दरोगा व महिला के खिलाफ मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में दर्ज कराया गया है। इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। होटल में लगे कैमरे की डीवीआर भी मांगी गई है। -अखिलेश कुमार, एसएसपी 

8 of 9
meerut news - फोटो : meerut news
डकैती की धारा हटाने पर सुनवाई 31 को 
दरोगा-पार्षद प्रकरण में सोमवार को स्पेशल सीजेएम के न्यायालय में आरोपी पार्षद के विरुद्ध दर्ज मामलों में डकैती की धारा हटाए जाने पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सीजेएम के अवकाश पर होने के कारण अदालत ने अगली तिथि 31 अक्तूबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

9 of 9
meerut news - फोटो : meerut news
अभियोजन अधिकारी सीपीएम त्रिपाठी व संजय कुमार सुमन ने बताया कि दरोगा व महिला अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों में धारा 395 (डकैती की धारा) हटाने के संबंध में सोमवार को सुनवाई होनी थी। जिसमें सीजेएम अभय प्रकाश नारायण के अवकाश पर होने के कारण इस मामले को स्पेशल सीजेएम राम लाल की अदालत में प्रभारी सीजेएम के रूप में पेश किया गया। जहां पर अदालत को बताया कि इस मामले में सुनवाई सीजेएम के यहां विचाराधीन है और सुनवाई विचाराधीन होने के कारण प्रभारी सीजेएम राम लाल ने आगे की सुनवाई करने के लिए 31 अक्तूबर की तिथि नियत कर दी है। अदालत में सभी पक्ष उपस्थित रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें