फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभाविप ने शुरू किया वस्त्र संग्रह अभियान

विज्ञापन
अभाविप ने सीसीएसयू से किया वस्त्र संग्रह अभियान के शुभारंभ पर मौजूद मुख्य अति​थि  व अन्य। .....
विज्ञापन
मेरठ। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सेवार्थ विद्यार्थी मेरठ महानगर द्वारा चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय परिसर में वस्त्र संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम युवोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व की भावना को सशक्त करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल यादव, अभाविप मेरठ प्रांत के प्रांत सह संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, सेवार्थ विद्यार्थी के राष्ट्रीय सह संयोजक सचिन साधारणपुर, मेरठ महानगर अध्यक्ष डॉ. नेहा गर्ग, महानगर मंत्री अनुज बैंसला तथा एसएफएस महानगर संयोजक सचिन मुंडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सह संयोजक सचिन साधारणपुर ने कहा कि अभाविप ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है। अभियान के तहत मेरठ महानगर के छह क्षेत्रों में विद्यार्थी घर-घर जाकर उपयोग योग्य वस्त्र एकत्रित करेंगे, जिन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।
कुलसचिव अनिल यादव ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना विकसित होती है। महानगर अध्यक्ष डॉ. नेहा गर्ग ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक सुरेश राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें