फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इंस्टाग्राम पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद को गाली देने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने दी तहरीर

Fri, 30 Jan 2026 04:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में इंस्टाग्राम पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के खिलाफ गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
थाने में तहरीर देते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक द्वारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


हिंदू संगठनों का विरोध, थाने पहुंचे कार्यकर्ता
वायरल वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा महानगर मंत्री अभिषेक संघी समेत दर्जनों कार्यकर्ता परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की पहचान और जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ‘बिलाल कस्सर बीए’ नामक युवक द्वारा पोस्ट किया गया था। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। आरोपी युवक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें