फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में गाली-गलौज, फायरिंग, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में रंजिश को लेकर एक युवक पर उसके घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज और फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव आजमपुर निवासी प्रदीप शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके भाई देवदत्त के साथ पूठखास गंगनहर पुल पर लोकेश निवासी आजमपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। इस घटना की शिकायत थाने में की गई थी। तहरीर के अनुसार इसी बात को लेकर रंजिश मानते हुए रविवार देर रात लोकेश अपने साथी रितुराज निवासी जांजोखर के साथ प्रदीप के घर पहुंचा और दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लोकेश ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और प्रदीप ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लोकेश, सरल, हनी निवासी आजमपुर तथा रीतुराज निवासी जांजोखर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें