फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उत्तम क्षमावाणी पर्व पर 108 कलश से भगवान शांतिनाथ का अभिषेक

विज्ञापन
सरधना। कस्बे के आदर्श नगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम क्षमावाणी पर्व
विज्ञापन
- क्षुल्लक सहज सागर महाराज के सानिध्य में हुआ धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के आदर्श नगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। क्षुल्लक श्री 105 सहज सागर जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने 108 कलशों से भगवान शांतिनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर मंगल मंत्रोच्चार और धार्मिक जयकारों से गूंज उठा।
पर्व के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान शांतिनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विश्व में सुख, शांति और मंगल की कामना की गई। अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा करने का सौभाग्य रामभूल जैन, शोभित जैन, दीपक जैन, पंकज जैन और यश जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा और अभिषेक की सभी धार्मिक क्रियाएं पंडित दीपक जैन दिवाकर ने विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराईं। उत्तम क्षमावाणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने क्षमा, मैत्री और आपसी सद्भाव का संदेश आत्मसात करते हुए एक-दूसरे के प्रति क्षमाभाव रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पंकज जैन, मुकेश जैन, रमेश जैन, राकेश जैन, सौरभ जैन, अरनव जैन, कमल कुमार जैन, अनुज जैन, अनिल जैन, आशीष जैन, दीपक जैन, राजेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें