मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।संवाद
बिजनौर। सावन माह के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिवालायों में जलाभिषेक किया। जिले में भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ लगी रही। नगर के बाला जी मंदिर, कुटिया कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, झारखंडी शिव मंदिर, कालिका देवी एवं चामुंडा देवी पावन धाम स्थित शिव मंदिरों आदि में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। दूध, दही, शहद आदि पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी।
धामपुर के मोहल्ला क्षत्रिय नगर के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की। नगर के पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर, मोहल्ला साहूवान स्थित श्रीराम मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, श्री मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया, बड़ा शिव मंदिर आदि में श्रद्धालु जुटे रहे।
अफजलगढ़/रेहड़/कासमपुरगढ़ी। सावन माह के आखिरी सोमवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए शिवभक्तों सहित श्रद्धालुओं ने नगर के बड़ा शिव मंदिर, छोटा शिव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कासमपुर गढ़ी व रेहड़ के पीपल वाले शिव मंदिर, बस स्टैंड स्थित सिद्धबली मंदिर, धर्मशाला वाले शिव मंदिर, प्राचीन माता मंदिर एवं गादला स्थित कुटी मंदिर में जलाभिषेक किया गया।