फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद से किया औघड़दानी का अभिषेक

Tue, 15 Jul 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में कुटिया कालोनी के प्राचीन ​शिव मंदिर पर जला​​भिषेक के लिए लाइन में लगे श्रद्घालु। संव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ी। शिवभक्तों ने बाबा औघड़दानी पर बेलपत्र, भांग, धतूरा चढ़ाते गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद से अभिषेक किया।
विज्ञापन

जिलेभर में शहर से लेकर गांव तक के शिवमंदिरों पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। लोग खड़े होकर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह ही लोगों ने स्नान कर पूजा पाठ किया। इसके बाद शिव मंदिर जाकर विधि विधान से पूजा कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। सावन सोमवार पर शिव पूजन करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इसके अलावा जीवन में सदैव सुख-समृद्धि वास करती हैं। इसलिए महिलाओं, युवाओं सहित अन्य सभी लोगों ने सावन के साेमवार का व्रत रखा। इस दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा।
विज्ञापन

अफजलगढ़ में सावन माह के पहले सोमवार को नगर के बड़ा शिवमंदिर, मोहल्ला गौहरअली खां गौरी शंकर मंदिर, मोहल्ला चिरंजीलाल स्थित छोटा शिवमंदिर सहित आलमपुर गांवड़ी, भूतपुरी, कासमपुरगढ़ी शिवमंदिर, कोटबाग मंदिर तथा रेहड़ आदि शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। झालू कस्बे में छतरी वाला कुआं स्थित शिव मंदिर, मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर, मोहल्ला चौधरियान व रामलीला मैदान में स्थित शिव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर सहित क्षेत्र के शिवालय व ग्राम खारी में स्थित प्राचीन स्वयंभू झारखंडी शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
हल्दौर के प्रसिद्ध धूलिया महादेव मंदिर संस्थान, रईसान, पोखर बाजार स्थित शिवालयों में सुबह पांच बजे से जलाभिषेक किया। नांगलजट, बल्दिया, नवादा तुल्ला, वाजिदपुर, शफीपुर नंगली, शाहनगर अम्हेड़ा, लाड़नपुर के शिवालयों में भी जलाभिषेक किया।
नगीना के प्राचीन श्री बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

बिजनौर में कुटिया कालोनी के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे श्रद्घालु। संव- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें