फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में अब दूसरी सवारी को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य, एडीजी जोन की ओर से जारी हुआ आदेश

Tue, 02 Mar 2021 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ। दुपहिया वाहन पर अब दूसरी सवारी को भी हेलमेट लगाना होगा। एडीजी राजीव सभरवाल ने जोन के सभी जिलों की पुलिस को इस आदेश का मंगलवार से सख्ती से पालन कराने कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

सड़क हादसों में मौत की बड़ी वजह दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट न लगाना रही है।

ट्रैक्स रोड सेफ्टी एनजीओ ने पिछले दिनों दोपहिया वाहन पर दूसरी सवारी के लिए भी हेलमेट अनिवार्य करने की मांग की थी। जिस पर सोमवार को यह आदेश जारी किया गया। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस नई व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया जाएगा। आदेश न मानने की स्थिति में ऐसे वाहनों के चालान किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें