फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एबी क्रिकेट एकेडमी ने 11 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रोहटा रोड स्थित मुखिया स्पोर्ट्स एकेडमी में शनिवार को एबी क्रिकेट एकेडमी और दिल्ली एनसीआर की महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 11 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

एबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए। इसमें अमीषा ने 31, नंदनी कौशिक ने 47, दिशा ने 35 रनो की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋतिका अग्रवाल ने दो, बाटी ने एक विकेट लिया।दिल्ली एनसीआर की टीम 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रिया रावत ने 70 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जिया ने दो, पूर्वी, वर्षा, डौली, अविका और दिशा ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर एकेडमी के संचालक चांद मलिक, नूर मलिक, कोच नीतू अग्रवाल और सुमित बंसल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें