फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे मां के भक्तों ने लगाये हाइवे पर जयकारे

Sat, 15 Oct 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाईवे पर शुक्रवार सुबह आठ बजे भक्ति का अलग सा नजारा दिखा। जगुआर कार से दिल्ली से हरिद्वार जा रहीं राधे मां ने तीन किमी की पदयात्रा की। लाल रंग के परिधान से सजीं राधे मां आगे-आगे चल रही थीं। उनके पीछे लग्जरी गाड़ियों का काफिला था। साथ में उनके अनुयायी राधे मैया, सुख की छैयां जैसे उद्घोष कर रहे थे। सकौती से दादरी तक उन्होंने पदयात्रा की और लोगों को सही राह पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार जा रहीं राधे मां जगह-जगह गाड़ी से नीचे उतरकर पदयात्रा कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने सकौती में पदयात्रा की। इस दौरान लोगों ने राधे मां के जयकारे लगाते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। राधे मां ने कहा कि लोगों के मन में धारणा है कि सिर्फ अमीर लोग ही उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस भ्रम को तोड़ने के लिए ही वह पदयात्रा कर रही हैं। उन्होंने कहा, हमें कभी किसी में फर्क नहीं करना चाहिए।
मेरे लिए गरीब और अमीर सब एक जैसे हैं। उन्होंने लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाईं। बताया कि इससे पहले उन्होंने इस क्षेत्र में कभी पैदल यात्रा नहीं की है। पदयात्रा करते हुए वह हरिद्वार जाएंगी और गंगा घाट पर दर्शन करेंगी। बाद में हृदय कॉलोनी में कीर्तन का आयोजन होगा। हरिद्वार में तीन दिन तक अनुयायियों को आशीर्वाद देंगी। उनके साथ सेवादार टल्ली बाबा, छोटी मां, प्रदीप सोलंकी, हितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें