फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था हत्याकांड : डीएनए टेस्ट के मामले में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आस्था हत्याकांड में बुधवार को मृतका की मां राकेश देवी के डीएनए जांच के मामले में कोर्ट में पेशी हुई। न्यायालय में इस पर सुनवाई आज होगी। उधर,एक सप्ताह बाद भी आस्था का कटा सिर नहीं मिला। पुलिस गंगनहर में तलाश कर रही है। वांछित मौसेरा भाई गौरव भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।
विज्ञापन

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आस्था के दोस्त ने उसके शव की पहचान कर ली थी। दादरी गांव के मृतका के ताऊ और चचेरे भाइयों ने भी लिखित में आस्था की पहचान कर शव को सुपुर्दगी में लेकर दाह संस्कार किया था। इनका डिजिटल साक्ष्य भी है। बावजूद इसके मृतका की पहचान के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के दौरान छात्रा के शव से डीएनए जांच के लिए फेफड़े का नमूना संरक्षित रखा गया है। डीएनए जांच के लिए मृतका की मां का नमूना लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। बुधवार को आस्था की मां राकेश देवी को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों ओर से बहस की गई। कोर्ट डीएनए सैंपल पर आज सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें