शव की पहचान के लिए मां के खून का लिया जा चुका नमूना, ऐसे की गई थी वारदात
उल्लेखनीय है कि पांच जून को परतापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रजबहे में छात्रा का सिर कटा शव मिला था। इसकी पहचान दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी निवासी 12वीं की छात्रा 17 साल की आस्था के रूप में हुई थी।
दोस्त से बात करने पर मां राकेश देवी ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद गर्दन काट कर जानी गंग नहर में सिर और बहादरपुर रजबहे में धड़ फेंका गया था। लाश की ठिकाने लगाने में छात्रा का मौसेरा भाई गौरव गुर्जर भी शामिल था, जो अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस छात्रा की मां राकेश देवी, महरौली परतापुर निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू को जेल भेज चुकी है।