राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ बेटी आरुषि
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में बुधवार को मेरठ की आरुषि व विनायक बहादुर को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेरठ के दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ एक-एक लाख रुपए, एक- एक टैबलेट, पदक, प्रमाणपत्र और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
बता दें कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में आरुषि और विनायक को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। 23 जनवरी को दोनों राजपथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल देखेंगे। जबकि रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर करेंगे। 24 जनवरी को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद लंच करेंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का हिस्सा बनेंगे। पिछले साल मेरठ की ईहा दीक्षित को भी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें: कौन है ईहा दीक्षित? जिसने 6 साल की उम्र में जीता हर भारतीय का दिल, PM ने की जमकर तारीफ
आरुषि के पिता बालकिशन शर्मा ने बताया लगातार दो साल से मेरठ के तीन होनहारों को बाल राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना बेहद गर्व की बात है। मुकबधिर विनायक बहादुर के माता- पिता भी मूकबधिर हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/