फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरती गुप्ता बनीं शीश का दानी समर्पण ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 15 Jul 2026 06:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने बुधवार को नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह निर्णय सूरजकुंड स्थित मुख्य कार्यालय पर हुई एक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल की सहमति से ये नियुक्तियां की गईं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत गोयल, सचिव सुशील गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनोज गोयल ने भी इसपर सहमति दी। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता की संस्तुति पर रेखा हरिदासी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आरती गुप्ता को उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष और अमित अग्रवाल को लखनऊ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों पर ऋषि शर्मा, नीरज भारद्वाज, पायल गुप्ता, राधा सिंगल, डॉ. रश्मि बंसल, अमित गुप्ता, शैली गुप्ता सहित कई सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें