फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती भटेले ने हाईकोर्ट में की जमानत अर्जी दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरती भटेले ने हाईकोर्ट में की जमानत अर्जी दाखिल
विज्ञापन

मेरठ। कृषि विवि के वेटरनरी डीन डॉ. राजबीर सिंह पर हमले की साजिश करने वाली प्रोफेसर आरती भटेले हाईकोर्ट पहुंच गई है। उसने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। 11 मार्च को डीन पर गोलियां बरसाईं थीं। जिसमें बिल्डर अनिल बालियान और उसके दोस्त मुनेंद्र बाना, शूटर आशु चड्ढा और नदीम जेल जा चुके है। डीन पर हमला की साजिश में कृषि विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर आरती भटेले भी नामजद हुई थी। एक महीने बीतने के बावजूद भी आरती को पुलिस पकड़ नहीं पाई। आरती भटेले ने मेरठ कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। जिस पर सुनवाई होनी बाकी है। आरती के अधिवक्ता अनिल बख्शी ने बताया कि आरती भटेले की ओर से हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर दी गई है। जिसका डायरी नंबर भी प्राप्त हो गया है और जल्दी ही इस पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

अनिल उर्फ पिंटू की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल
शामली। थानाभवन क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एके-47 रायफल और 1300 कारतूस के साथ पकड़े गए अनिल उर्फ पिंटू को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अनिल उर्फ पिंटू और उसके साथी मेरठ जेल में बंद अनिल बंजी के सात दिन के रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। बुधवार को रिमांड अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई होगी। अनिल डीन डॉ. राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में मेरठ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें