फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती और जयघोष के बीच परिवर्तन यात्रा का स्वागत

Wed, 09 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा ने मंगलवार दोपहर सिवालखास विधानसभा के गांव उकसिया के रास्ते मेरठ में प्रवेश किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आरती, जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

उकसिया गांव से यात्रा सिवालखास विधानसभा के गांव रसूलपुर, कैथवाड़ी, मीरपुर, रासना, दुर्जनपुर, इकड़ी, पथौली से गुजरी। सिवालखास के गांव कैथवाड़ी में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार के दामन पर अपने अब तक के कार्यकाल में जरा सा भी दाग नहीं लगा। बल्कि देश को हर क्षेत्र में उन्नति की ओर बढ़ाया। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुजर ने सभी दावेदारों और जनता को संकल्प दिलाते हुए कहा कि जो भी आपके बीच कमल का निशान लेकर आएगा, उसको भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजेंगे। बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि इस बार परिवर्तन की बयार लोकसभा की तरह ही चलनी चाहिए।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की। इस मौके पर परिवर्तन यात्रा प्रभारी विमल शर्मा, केके शुक्ला, अजित चौधरी, सतेंद्र भराला, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, जितेंद्र सिंह सतवाई, मनिंदरपाल सिंह, संदीप प्रधान, हरीश चौधरी, समीर चौहान, संजय त्यागी, इंद्रपाल बजरंगी, कुंवरपाल राणा, संजय ठाकुर, नरेश त्यागी, सुनील भराला, इंद्रपाल प्रजापति, संजय चौधरी,  लोकेश प्रजापति, अतुल सिंह, गोपाल शर्मा, मुकेश चिकारा, पंकज भराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दावेदारों ने दिखाया दम
सिवालखास में परिवर्तन यात्रा के स्वागत में जितेंद्र सतवाई भारी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ शामिल हुए तो डॉ. मीनाक्षी भराला ने महिला विंग की अलग से ताकत दिखायी। इनके बीच मनिंदपाल सिंह और अतुल सिंह भी अपनी ताकत दिखाते नजर आये। वहीं, अंकुर राणा, सुनील भराला आदि दावेदार भी प्रमुखता से नजर आये।

सरधना में विधायक संगीत सोम के नेतृत्व में हुआ स्वागत
परिवर्तन यात्रा सरधना नगर में रात करीब 8:30 बजे पहुंची। जिसका छबड़िया मोड़ पर बैंडबाजे, ढोल नगाड़ों, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के बीच स्वागत हुआ। यात्रा और उसमें शामिल केंद्रीय मंत्रियों का सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ने भारी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा का विशाल काफिला रामलीला मैदान पहुंचा, जहां स्वागत सभा की गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी तरह एकजुट हो जाएं। क्योंकि सुशासन के लिए भाजपा को लाना जरूरी है। यहां रात्रि विश्राम के दौरान  यात्रा के जिला संयोजक संजय त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, कुलदीप त्यागी, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, प्रवीण जैन, ऋषभ जैन, प्रदीप जैन, ललित गुप्ता, महिपाल बाल्मीकि, सलावा प्रधान सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें