फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने मचायी मेला नौचंदी में अव्यवस्था  

Thu, 03 May 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार शाम को आयी धूल भरी आंधी मेला नौचंदी की रौनक उड़ाकर ले गई। तेज हवाओं से मेले में लगे गेट, टीन और होर्डिंग उखड़ गए। अस्थायी दुकानों को बचाने के लिए दुकानदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, मेले की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। मौसम बदलने से लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे आसमान एकदम से काला हो गया था। दस मिनट बाद ही धूल भरी आंधी शुरू हो गई। नौचंदी मेले में उस समय जहां सफाई कार्य किया जा रहा था, वहीं दुकानदार दुकानें सजाने की तैयारी में लगे थे। जैसे ही आंधी शुरू हुई तो मेले में लगे विशाल झूले अपने आप झूलने शुरू हो गए। मेला परिसर में बनाए गए अस्थायी गेट और होर्डिंग भी फट गए। कई दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग उखड़ गए। बिजली के तार भी टूट गए। जिससे  मेले में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गयी। विद्युत कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद बिजली सुचारु की। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को व्यवस्थित किया। रात को बूंदाबांदी के चलते लोग मेले में जाने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें