फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वसी को गोली मारने का आरोपी आमिर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
दौराला - पुलिस मुठभेड़ में घायल आमिर। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। लोईया गांव में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात रुहासा-बड़कली मार्ग पर एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर आमिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आमिर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मईन मौके से भाग निकला। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में शमी ने बताया कि शनिवार को उसका भाई वसी और वह नमाज पढ़कर आ रहे थे। आरोप है कि आमिर, शामिक, शजर, मईन और अदनान ने दोनों पर हमला बोलते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें वसी को दो गोली लगी। घायल हालत में वसी को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। शनिवार रात आमिर और मईन के रुहासा-बड़कली मार्ग पर होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने दोनों की घेराबंदी की। खुद को घिरते देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने से आमिर घायल हो गया। जबकि मईन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। दोनों पक्षों में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद चला आ रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें