फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता के श्लोक सुनाने वाली आलिया खान को अमेरिकी संस्था ने किया सम्मानित

Tue, 13 Feb 2018 07:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आलिया खान को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीकृष्ण का रूप धरकर श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक सुनाने वाली आलिया खान को सम्मानित किया गया। उन्हें शांति और मानवता के सम्मान से नवाजा गया। मेरठ के सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज सराय लाल दास में सम्मान समारोह हुआ। इसी विद्यालय में दसवीं की छात्रा आलिया इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं दे रही है। 

विज्ञापन


पढ़ें : मुस्लिम छात्रा ने कृष्ण बन पढ़े गीता के श्लोक, देवबंद ने कहा इस्लाम विरोधी
विज्ञापन


कार्यक्रम में अमेरिका की विश्व हिंदू स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व उनकी टीम शामिल हुए। अमेरिका के टेक्सास राज्य के हॉस्टन शहर से विश्व हिंदू स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने आकर आलिया खान को सम्मानित किया। संघ के सदस्यों ने आलिया को उसकी आगे की पढ़ाई के लिए 51 हजार रुपये का नकद इनाम दिया। साथ ही संघ से जुड़े सुभाष गुप्ता उनकी पत्नी ने छात्रा की संपूर्ण पढ़ाई का खर्चा स्वयं वहन करने की घोषणा भी की। श्लोक तैयार कराने वाली शिक्षिका आराधना शर्मा को 11 हजार का इनाम दिया गया। आलिया के माता पिता भी विद्यालय में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंध समिति के मंत्री नरेश माहेश्वरी, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष अनिल शारदा, देवेंद्र भट्टर, डॉ. विनोद राठी, बिहारी लाल माहेश्वरी, विशाल नारायण माहेश्वरी, मुकुल जैन, अध्यक्ष नारायण दास माहेश्वरी, प्रिंसिपल दुर्गेश माहेश्वरी, वरिष्ठ प्रवक्ता सुषमा गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें